Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

मल्टीस्टारर फिल्मों पर फिर दांव लगाएंगे अहमद खान

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच निर्देशक अहमद खान ने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 

13 Jul 2026

मल्टीस्टारर फिल्मों पर फिर दांव लगाएंगे अहमद खान

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच निर्देशक अहमद खान ने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह इन दिनों एक साथ तीन नई फिल्मों के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इनमें टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर अभिनीत एक ज़ॉम्बी कॉमेडी, एक बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म और अपने बेटे अजान खान की डेब्यू फिल्म शामिल है।

मीडिया बातचीत में अहमद खान ने बताया कि टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की ज़ॉम्बी कॉमेडी पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि फिल्म का फोटोशूट पूरा हो चुका है और अब बाकी कलाकारों की कास्टिंग अंतिम चरण में है। निर्देशक के अनुसार, यह एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि यह फिल्म दर्शकों के लिए नया और मनोरंजक अनुभव लेकर आएगी।

अहमद खान ने अपनी दूसरी फिल्म के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि वह एक और बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि इसमें 'वेलकम टू द जंगल' के 34 नहीं, बल्कि 33 कलाकार होंगे। उनके मुताबिक, यह फिल्म अपने बड़े पैमाने और विशाल स्टारकास्ट के कारण चर्चा में रहेगी।

इसके अलावा अहमद खान अपने बेटे अजान खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म होगी, जिसका निर्देशन वह स्वयं करेंगे। निर्देशक का कहना है कि तीनों परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है और आने वाले समय में इनके बारे में विस्तृत जानकारी शेयर की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मल्टीस्टारर फिल्मों पर फिर दांव लगाएंगे अहमद खान
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच निर्देशक अहमद खान ने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News